खदान प्रभावित ग्रामीणों से मिले कलेक्टर, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को पाली विकासखंड के ग्राम करतला पहुंचकर ग्रामीणों के बीच बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रस्तावित अंबिका परियोजना माइंस से प्रभावित ग्रामीणों के अधिकारों की पूरी सुरक्षा की जाएगी तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          बैठक में ग्रामीणों ने मुआवजा, मजदूरी भुगतान, नामांतरण रोक, सड़क और आंगनबाड़ी भवन सहित कई समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभ मिलेगा और किसी भी दलाल या बिचौलिये के बहकावे में न आएं। कलेक्टर ने राजस्व शिविरों का लाभ लेने तथा टीबी जांच के लिए एक्सरे कराने की भी अपील की।

          पाली में निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बंगाल के रण में गरजे मोदी, बोले – बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी

              कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार...