मुख्यमंत्री साय के काफिले में बड़ा बदलाव : फॉर्च्यूनर की जगह शामिल हुईं 6 नई बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला इन दिनों राजधानी रायपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले में बड़ा बदलाव देखने को मिला। अब तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन अब उनकी जगह छह नई महिंद्रा स्कॉर्पियो ने ले ली है।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          करीब ढाई साल बाद मुख्यमंत्री के काफिले में हुए इस बदलाव ने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। भाजपा कार्यालय के बाहर मौजूद लोगों में नई गाड़ियों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। लोग इनकी सुरक्षा व्यवस्था, डिजाइन और आधुनिक फीचर्स को लेकर चर्चा करते नजर आए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं इस बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुरानी टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ियां लंबे समय से उपयोग में थीं। कई बार दौरे के दौरान वे बीच रास्ते में बंद हो जाती थीं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन दोनों प्रभावित होते थे। इसी कारण नई और आधुनिक वाहनों को काफिले में शामिल करने का निर्णय लिया गया।

          सुरक्षा के लिहाज से खास हैं नई गाड़ियां

          मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल की गई सभी छह महिंद्रा स्कॉर्पियो बुलेटप्रूफ हैं। अधिकारियों के अनुसार इन्हें विशेष रूप से वीआईपी मूवमेंट और उच्च सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार कराया गया है। नई गाड़ियों के शामिल होने से मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत मानी जा रही है।

          नई स्कॉर्पियो की खासियत

          • सभी गाड़ियां बुलेटप्रूफ हैं, यानी गोलियों, बम धमाकों और ग्रेनेड हमलों से सुरक्षा देने में सक्षम हैं।
          • वाहनों की बॉडी को विशेष मजबूत बैलिस्टिक स्टील से तैयार किया गया है।
          • खिड़कियों में मोटी मल्टी-लेयर सुरक्षा कांच लगाए गए हैं, जो अत्याधुनिक हथियारों के हमलों का सामना कर सकते हैं।
          • सभी गाड़ियां 7 सीटर हैं, जिनमें पर्याप्त स्पेस और आरामदायक व्यवस्था है।
          • आगे और पीछे कैमरे व सेंसर लगाए गए हैं, जिससे निगरानी और सुरक्षा आसान होती है।
          • गाड़ियां एडास (ADAS) सिस्टम से लैस हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              सिलीगुड़ी से प्रधानमंत्री मोदी का टीएमसी पर हमला, बोले- 15 साल का हिसाब देना होगा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम...