वार्ड 8-9 को 54 लाख की सड़क रोशनी सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया भूमिपूजन

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 08 और 09 के रहवासियों को 54 लाख रुपये से अधिक की सड़क रोशनी योजना की सौगात मिली है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इस महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

          नगर पालिक निगम कोरबा

          निगम द्वारा सीतामणी हटरी मेन रोड से इमलीडुग्गू स्वागत द्वार तक 54 लाख 28 हजार रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य कराया जाएगा। इसके तहत 60 विद्युत खंभों की स्थापना कर आधुनिक सड़क रोशनी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री और महापौर ने अधिकारियों को तत्काल कार्य शुरू कर निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए घंटाघर-निहारिका मार्ग स्थित स्मृति उद्यान के पास 25 लाख रुपये की लागत से ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान इसका शुभारंभ भी मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया।

          कोरबा विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता 

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा क्षेत्र की जनता की इच्छा का सम्मान करना, उनकी जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना और हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोरबा क्षेत्र के लिए लगभग साढ़े 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इसमें पुल-पुलिया निर्माण, सड़क निर्माण, डामरीकरण, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

          पूरे शहर में लगेंगी 5000 स्ट्रीट लाइट

          महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मंत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम लगातार विकास कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे निगम क्षेत्र में 5000 स्ट्रीट लाइट लगाने का अभियान शुरू हो चुका है, जिससे सड़कों पर अंधेरा खत्म होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया रजत जयंती उद्यान का लोकार्पण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              सिलीगुड़ी से प्रधानमंत्री मोदी का टीएमसी पर हमला, बोले- 15 साल का हिसाब देना होगा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम...