कबाड़ से जुगाड़: घंटाघर चौक में बना एंटिक सेल्फी प्वाइंट, मंत्री देवांगन ने किया लोकार्पण

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। शहर सौंदर्यीकरण की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में कबाड़ से जुगाड़ थीम पर घंटाघर चौक स्थित ट्राईएंगल में पुराने और अनुपयोगी रोड रोलर को आकर्षक स्वरूप देकर एंटिक सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया गया है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में स्विच ऑन कर इस सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण किया।

          नगर निगम द्वारा ऊर्जानगरी कोरबा को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। एक ओर शहर की स्वच्छता, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सुगम आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न थीम पर वाल पेंटिंग, चित्रकारी, लघु उद्यानिकी कार्य तथा सड़क किनारे एवं डिवाइडरों पर पौधरोपण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही चौक-चौराहों को आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में भी विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में घंटाघर चौक स्थित ट्राईएंगल में साडा कार्यकाल के पुराने रोड रोलर की डेंटिंग-पेंटिंग कर उसे नया रूप दिया गया है। इसे एंटिक डिजाइन के साथ सजाकर स्थापित किया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। नए सेल्फी प्वाइंट पर नागरिक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और पुराने रोड रोलर के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। शहर के बीचोंबीच बने इस आकर्षक स्थल से नगर निगम के सौंदर्यीकरण प्रयासों को नई पहचान मिली है।

          लोकार्पण अवसर पर सुशील गर्ग, दिनेश वैष्णव, राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, लक्ष्य चतुर्वेदी, पुनीराम साहू, प्रकाश अग्रवाल, मिलाप बरेठ, सुरेंद्र राजवाड़े, सहायक अभियंता विपिन मिश्रा, अभय मिंज, रामप्रसाद मिरी, दीनदयाल साहू, द्वासराम साहू, मदन दिव्य, भूपेंद्र गवेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related