महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, घंटाघर में किया बीजेपी सरकार का पुतला दहन
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी और प्रभा तंवर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कुसुम द्विवेदी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार महिला आरक्षण को लेकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को 2029 तक टालने के बजाय तुरंत लागू किया जाना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें मनोज चौहान, मुकेश राठौर, राजेंद्र तिवारी, पालुराम साहू, ए.डी. जोशी, बसंत चंद्रा, राकेश पंकज, रवि चंदेल, मनहरण राठौर, गिरधारी बरेठ, डॉ. रामगोपाल यादव, सुरती कुलदीप, अविनाश बंजारे, राजेंद्र सूर्यवंशी, आरिफ खान, अनवर रजा, सुनीता तिग्गा, शांता मंडावे, गंगा राठौर, संजीदा बेगम, आंगन बाई, संजू पैकरा, सायदा खान, गंगा श्रीवास, सीमा उपाध्याय, राकेश चौहान, सनील निर्मलकर, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास और करमचंद प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

