जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में ब्लास्ट होने से डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के तीन जवान घायल हो गए। घटना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल क्षेत्र में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट की गई आईईडी विस्फोट हो गई, जिसकी चपेट में आकर तीन जवान जख्मी हो गए। घटना के बाद घायल जवानों को तत्काल मौके से सुरक्षित स्थान पर लाकर उपचार के लिए भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह पूरा इलाका कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा से सटा हुआ है और नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है। मामले की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है।

