नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में करेक्शन के लिए विंडो 4 जुलाई से 11 जुलाई तक खुली रहेगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
मान्यता प्राप्त संस्थान से दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, विद्युत, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इंस्ट्रूमेंटेशन विषयों में से किसी एक में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता या एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (कंप्यूटर साइंस) होना चाहिए। वहीं कुछ विषयों में एमटेक की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 30 साल
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
फीस
- यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 2,000 रुपए
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी : 1,000 रुपए
सैलरी
- 45,000 – 55,000 रुपए प्रतिमाह
- अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- जहाँ से आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा |
- इसके बाद आपको इसका Login ID & Password मिलेगा |
- जिसके माध्यम से Login करके आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

