महासमुंद में 3 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी खेप

      Date:

      महासमुंद (AkhandBharatHNKP.Com)। महासमुंद जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य का 6 क्विंटल गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजे की खेप को महाराष्ट्र ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद सामग्री में वाहन, मोबाइल और नकदी समेत कुल 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

          पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा ओडिशा सीमा से लगे अंतरराज्यीय मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लाल रंग की टाटा माजदा वाहन में मशीनरी सामान की आड़ में गांजा भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के मुरमुरी चौक में वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चालक ने अपनी पहचान महबूब बादशाह शेख (65) निवासी अंबरनाथ, जिला ठाणे, महाराष्ट्र के रूप में बताई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे मशीनरी के बड़े कार्टूनों और अन्य सामान के नीचे तथा पीछे छिपाकर रखी गई 24 प्लास्टिक बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में करीब 25 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। इस प्रकार पुलिस ने कुल 600 किलोग्राम (6 क्विंटल) गांजा जब्त किया।

          अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की आशंका

          पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजे की खेप ओडिशा के बौद्ध जिले से महाराष्ट्र के ठाणे तक पहुंचाई जानी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की आशंका है और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने वाहन को काले रंग के त्रिपाल से ढंक रखा था ताकि बाहर से देखने पर वह सामान्य मालवाहक वाहन प्रतीत हो। इससे पहले भी जिले में गांजा तस्करी के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें एंबुलेंस और मालवाहक वाहनों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए थे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              BSNL में 100 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन शुरू

              नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत...