छत्तीसगढ़ की बेटी चारु पांडेय ने रचा इतिहास, 23 साल में 19 सरकारी परीक्षाएं पास

      Date:

      • राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगी, CAG में ऑडिट ऑफिसर के पद पर दे रहीं सेवाएं

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी चारु पांडेय ने कम उम्र में ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मिसाल बन गई है। तिल्दा निवासी चारु ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में दिल्ली पुलिस, रेलवे, बैंकिंग और अन्य विभागों की कुल 19 सरकारी परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

          जानकारी के मुताबिक, उनकी इस उपलब्धि के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। यह सम्मान न केवल चारु, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात मानी जा रही है. चारु वर्तमान में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) कार्यालय में ऑडिट ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, IBPS PO, SSC GD, SSC CPO, NET-JRF, SBI Clerk, CGTET, RRB Group-D, RRB NTPC, CG SI, Delhi Police, CG NHM और Transport Sub Inspector जैसी कई प्रमुख परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2025 में उनका चयन CAG चेन्नई में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) पद पर हुआ था। उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बेस्ट AAO सम्मान भी मिला। बाद में पदोन्नति के बाद वे विशाखापट्टनम स्थित CAG कार्यालय में ऑडिट ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं. चारु पांडेय की सफलता यह दर्शाती है कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासित मेहनत और निरंतर प्रयास से कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उनकी उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं में नई प्रेरणा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है.

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related