किसानों को खाद-बीज की कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित जिलों के कलेक्टरों की होगी।

          https://dprcg.gov.in/post/1780768615/Raipur-Farmers-should-not-face-any-shortage-of-fertilizers-and-seeds-small-farmers-should-be-given-priority-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai

          मुख्यमंत्री शनिवार को गरियाबंद जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित रायपुर संभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक में रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।  बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए तेल नदी पर एनीकट निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

          नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा

          मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के लाभों की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। श्री साय ने प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

          जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

          समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिहान, तेंदूपत्ता संग्रहण और धान उपार्जन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related