लॉर्ड्स पर भारत के बेटियों की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 270 रन से हराया

      Date:

      • यस्तिका का शतक और क्रांति गौड़ के 7 विकेट से भारत की शानदार जीत

      लंदन (एजेंसी)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 270 रन से हराकर पहला महिला टेस्ट अपने नाम कर लिया। 142 वर्ष पुराने लॉर्ड्स के इतिहास में पहली बार आयोजित महिला टेस्ट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को चारों खाने चित कर दिया।

          भारतीय महिला क्रिकेट

          भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 170 रन पर सिमट गई। 115 रन की बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी 341/7 पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने 457 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 186 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने मुकाबला 270 रन से जीत लिया। इस ऐतिहासिक मुकाबले में यस्तिका भाटिया ने 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर लॉर्ड्स में महिला टेस्ट शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। वहीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दोनों पारियों में कुल 7 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भी दोनों पारियों में अर्धशतक (83 और 70 रन) लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी में पहली पारी में क्रांति गौड़ ने 5 विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में स्नेह राणा ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सयाली सतघारे और दीप्ति शर्मा ने भी महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

          सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे लॉर्ड्स 

          भारत की यह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड पर रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने वर्ष 2023 में भी इंग्लैंड को 347 रन से हराया था। खास बात यह है कि भारतीय महिला टीम आज तक इंग्लैंड की धरती पर कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है। अब तक खेले गए 11 टेस्ट में भारत ने 3 जीते हैं, जबकि 8 मुकाबले ड्रॉ रहे। मैच के चौथे दिन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी लॉर्ड्स पहुंचे और भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जीत के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी के साथ ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया

          भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्मृति मंधाना ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related