काम ऐसा करें कि पद नहीं, आपकी पहचान याद रखी जाए : कलेक्टर दुदावत

      Date:

      • विदाई समारोह में स्थानांतरित अधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में निष्ठा और संवेदनशीलता से काम करने का दिया संदेश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में पद और स्थानांतरण बदलते रहते हैं, लेकिन अधिकारी अपने कार्यों से ऐसी पहचान छोड़ सकते हैं, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें। उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।वे जिला पंचायत के निवर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग और कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तन्मय खन्ना के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे।

          कलेक्टर ने कहा कि किसी भी अधिकारी की वास्तविक पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि जनता के हित में किए गए कार्यों और बेहतर प्रशासन से बनती है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिनेश कुमार नाग ने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा की स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन किसी अधिकारी की पहचान उसके कार्यों से ही बनती है। उन्होंने बताया कि कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास और वनांचल क्षेत्रों में योजनाओं को गति देने के लिए कई नवाचार किए गए, जिनमें ‘आवास मित्र’ की व्यवस्था भी शामिल है। इसके सकारात्मक परिणामों से कोरबा प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल हुआ। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुशासन तिहार और पाली महोत्सव के सफल आयोजन में दिनेश कुमार नाग की भूमिका की सराहना की। वहीं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि उन्होंने डीएमएफ सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशल नेतृत्व किया और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ टीम का मार्गदर्शन किया।

          कार्यक्रम में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, प्रशिक्षु आईएएस विशाल जायसवाल, आईएएस तरुण कुमार किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, एसडीएम सरोज महिलांगे सहित अनेक अधिकारियों ने दोनों स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

          शाला प्रवेश उत्सव में पहुंचे कलेक्टर दुदावत, बच्चों का बढ़ाया उत्साह, किया पौधरोपण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related