कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समयसीमा के भीतर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, शौचालय निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन संबंधी समस्याएं, भूमि पर अवैध कब्जा, सीमांकन, नामांतरण, मानदेय शिक्षक भर्ती सहित राजस्व एवं विकास कार्यों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ प्रतीक जैन ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए तथा शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नए शैक्षणिक सत्र में विभागीय अधिकारी नई ऊर्जा के साथ करें कार्य : कलेक्टर दुदावत

