छत्तीसगढ़ में डाक सेवाओं का होगा विस्तार, कोरबा, कोरिया समेत 9 स्थानों पर 1 नवंबर से शुरू होंगे नए कार्यालय

      Date:

      • 4 नए संभाग और 5 उपसंभाग बनेंगे

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में डाक सेवा को बेहतर बनाने और विभागीय कामकाज को सुगम करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश में चार नए डाक संभाग और पांच उपसंभाग गठित करने का निर्णय लिया है। डाक विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल का पुनर्गठन किया गया है। इसके तहत नए कार्यालय 1 नवंबर से काम करना शुरू कर देंगे। डाक विभाग के उप महानिदेशक (स्थापना) दुष्यंत मुगल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया में नए डाक संभाग बनाए जाएंगे। वहीं केशकाल, अंतागढ़, मद्देड़, दोरनापाल और राजिम में पांच नए उपसंभाग गठित किए जाएंगे।

          नए कार्यालयों का संचालन समय पर शुरू करने के लिए डाक महानिदेशालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 30 अक्टूबर तक कर्मचारियों का आवंटन, तबादले तथा फर्नीचर और अन्य जरूरी उपकरणों की व्यवस्था पूरी करनी होगी, ताकि 1 नवंबर से सभी कार्यालयों में नियमित कामकाज शुरू हो सके। डाक विभाग के इस पुनर्गठन से प्रदेश में डाक सेवाओं के संचालन और प्रशासनिक निगरानी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नए संभाग और उपसंभाग बनने से संबंधित क्षेत्रों में विभागीय कार्यों का प्रबंधन आसान होगा। इससे स्थानीय स्तर पर डाक सेवाओं के बेहतर संचालन में भी मदद मिलेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related