विजयादशमी पर दुर्गा विसर्जन के बाद पूजा का सामान छोड़कर लौट रहे थे दोनों, हादसे के बाद चालक फरार
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के करतला थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहन ने इलेक्ट्रिक बाइक सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विजयादशमी की खुशियां देखते ही देखते गम में बदल गईं।
मृतकों की पहचान नोनबिर्रा निवासी यशवंत गुप्ता (24 वर्ष), पिता हरि गुप्ता और शुभम गुप्ता (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों के अनुसार, नोनबिर्रा में नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई थी। मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद यशवंत और शुभम इलेक्ट्रिक बाइक से पूजा का सामान पंडित के यहां छोड़ने गए थे। पूजा का सामान छोड़कर दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों तक पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा था, वहां अचानक मातम पसर गया। दोनों युवकों की असमय मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। त्योहार के दिन हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को दुखी कर दिया। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर शोक का माहौल रहा।
वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलने पर करतला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी गणेश राम यादव के अनुसार, पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद भारी वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है और स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरार चालक और दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल के परिवार सहित 6 लोगों की दर्दनाक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

