हर बच्चे को मिले बेहतर बचपन का अवसर, गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

      Date:

      • गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से की सौजन्य मुलाकात, आंगनबाड़ी सेवाओं और विभागीय योजनाओं पर हुई चर्चा

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। हर बच्चे को पोषण, शिक्षा और सुरक्षित बचपन का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात प्रवास के दौरान गांधीनगर यूनिट-2 के ग्राम करई स्थित नन्द घरों (आंगनबाड़ी केंद्रों) का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

          मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

          नन्द घरों के भ्रमण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने बच्चों की देखभाल, उनकी सीखने की गतिविधियों और केंद्रों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया। नन्द घर बच्चों के शुरुआती विकास के साथ-साथ माताओं तक जरूरी सहयोग और सेवाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यहां उपलब्ध पोषण, देखभाल और सीखने का वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव मजबूत करने में सहायक है।

          https://dprcg.gov.in/post/1795596506/A-lesson-for-a-better-childhood-for-every-child-Minister-Smt-Lakshmi-Rajwade-visits-Gujarat’s-‘Nand-Ghars’-for-an-inspection

          गांधीनगर स्थित सचिवालय में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, गुजरात के महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव राकेश शंकर तथा छत्तीसगढ़ की विभागीय संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों में संचालित विभागीय योजनाओं, आंगनबाड़ी सेवाओं तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री राजवाड़े ने गुजरात में अपनाई जा रही व्यवस्थाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

          अनुभव साझा करने से सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

          मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का यह गुजरात दौरा दोनों राज्यों के बीच अनुभवों और बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। गुजरात के नन्द घरों में देखी गई व्यवस्थाएं छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों को और बेहतर बनाने में उपयोगी साबित हो सकती हैं। इससे बच्चों और महिलाओं तक पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा संवेदनशील देखभाल अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के प्रयासों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

          आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related