माघ पूर्णिमा पर शुरू हुआ राजिम कुंभ कल्प, त्रिवेणी संगम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

      Date:

          गरियाबंद (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आस्था और श्रद्धा का महापर्व राजिम कुंभ कल्प आज माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के राजिम पहुंचने की संभावना है।

          राजिम कुंभपवित्र त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं का पुण्य स्नान सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गया, जो पूरे दिन जारी रहेगा। माघ पूर्णिमा के पहले स्नान के साथ ही राजिम मेला अपने पूरे रंग में नजर आने लगा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक राजिम मेला आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालु गहरी आस्था और विश्वास के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान राजीव लोचन और कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...