श्रीरामलला दर्शन के लिए 35 तीर्थयात्रियों का दल रवाना

      Date:

      • सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने बस को दिखाई हरी झंडी

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोरबा से 35 तीर्थयात्रियों का दल पवित्र अयोध्याधाम में श्रीरामलला दर्शन के लिए रवाना हुआ। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत से आयोजित कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने बस को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

          इस अवसर पर सभापति ने तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीरामलला दर्शन हेतु श्रद्धालुओं को रवाना करने का अवसर अत्यंत सौभाग्य का विषय है और ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुखद यात्रा कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
          बताया गया कि श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को प्रतिमाह अयोध्याधाम ले जाकर श्रीरामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं, जिसका संपूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। कोरबा से रवाना हुआ यह दल बस के माध्यम से बिलासपुर के उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहुँचेगा, जहाँ से विशेष ट्रेन द्वारा तीर्थयात्री अयोध्याधाम पहुँचेंगे।

          इस अवसर पर तीर्थयात्रियों ने श्रीरामलला दर्शन योजना की सराहना करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत कल्याणकारी योजना बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, पार्षद हितानंद अग्रवाल, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, मेयर इन काउंसिल सदस्य ममता यादव, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित अन्य पार्षदगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...