Thursday, February 19, 2026

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Date:

बीजापुर (एजेंसी)। कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट-2 के दौरान एक बड़ी मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए हैं। यह कार्रवाई जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान, सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन के तहत की गई।

मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को इस सफलता की सूचना दे दी गई है। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च और सैनिटाइजेशन अभियान भी जारी रखा है। यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ चल रहे लगातार अभियानों में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है और यह स्थानीय सुरक्षा बलों की तत्परता और तैयारियों को भी दर्शाती है। विस्तृत जानकारी मुठभेड़ और बरामदगी के बारे में अभी प्रतीक्षित है।

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर राज्यपाल ने किया नमन

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज...