26 हाथियों के झुण्ड में आया नन्हा मेहमान

      सखोदा परिक्षेत्र में हथनी ने बेबी एलीफेंट को दिया जन्म, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कटघोरा वन मंडल में 67 हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। केंदई रेंज में घूम रहे 26 हाथियों के झुंड में एक हथनी ने बेबी एलीफेंट को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि हाथी सखोदा परिसर में हैं। हाथियों के कुनबे में आए नन्हे मेहमान की निगरानी में वन अमला मुस्तैद है। जिसके बाद वन परिक्षेत्र में हाथियों की कुल संख्या 26 से बढ़कर 27 हो गई है। क्षेत्र में ग्रामीण न जाए इसे लेकर ऐहतियात बरती जा रही है।
          वन विभाग की टीम द्वारा बेबी एलीफेंट और उसकी मां की निरंतर निगरानी की जा रही है। स्थानीय कर्मचारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। मानव-हाथी संघर्ष रोकने के लिए रात्रि गश्त और सिस्टम को मजबूत किया गया है। हाथियों के विचरण मार्ग पर निरंतर निगरानी और ग्रामीणों की सहभागिता के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। जन्म के दौरान हाथी आक्रामक रहते हैं जिसे देखते हुए ग्रामीणों का हाथियों से दूरी बनाए रखने कहा जा रहा है। वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत व उनकी टीम लगातार हाथियों पर निगरानी बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि नन्हा हाथी और हथनी दोनों स्वस्थ हैं।

          कटघोरा वनमंडल में 67 हाथियों की मौजूदगी

          कटघोरा वन मंडल में पहले 66 हाथी विचरण कर रहे थे। बेबी एलीफेंट के आने के बाद अब उनकी संख्या 67 हो गई है। बीट फारेस्ट आफिसर अशोक कुमार श्रीवास ने बताया कि सखोदा परिसर में 27, मदनपुर में 12, कोरबी में 16, कापानवापारा में 11 व पसान परिक्षेत्र में 1 हाथी की मौजूदगी है। बड़ी संख्या में हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत है। हाथी भी ग्रामीणों की फसल को रौंदकर उनकी फसल बर्बाद कर रहे हैं।

          Katghora Forest Division : कटघोरा नेशनल हाइवे पार करते नजर आया 46 हाथियों का झुंड

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...