नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। रेलवे मंत्रालय ने अपने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। जिन रेल कर्मचारियों का एसबीआई में खाता है उन्हें 1 करोड़ रूपए का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।
अभी तक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना (CGEGIS) के तहत ग्रुप ए, बी और सी कर्मचारियों को क्रमश: केवल 1.20 लाख, 60,000 और 30,000 का कवर मिलता था। इसके समझौते के तहत कर्मचारियों को प्राकृतिक मृत्यु पर भी 10 लाख का बीमा कवर मिलेगा। इसके लिए न तो प्रीमियम देना होगा और न ही कोई मेडिकल जांच करानी होगी। मंत्रालय ने बताया कि इस एमओयू के तहत कुछ अन्य पूरक बीमा लाभ भी शामिल हैं। इनमें हवाई दुर्घटना बीमा कवर 1.60 करोड़, रुपे डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त एक करोड़ रुपये तक, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर एक करोड़ रुपये तक और स्थायी आंशिक विकलांगता पर 80 लाख तक का कवर शामिल है।
7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
रेलवे के मुताबिक, लगभग सात लाख कर्मचारी जिनके वेतन खाते एसबीआई में हैं, इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह समझौता कर्मचारियों के कल्याण पर केंद्रित है, खासकर ग्रुप सी जैसे अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। यह भारतीय रेलवे और एसबीआई के बीच एक देखभाल और रचनात्मक साझेदारी को दर्शाता है।
21 सितंबर से भारतीय रेलवे चलाएगा 150 स्पेशल ट्रेनें

