शराब घोटाला का आरोपी का बेटा शोएब ढेबर फरार

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रोडरेज के विवाद में स्कूल संचालक आरबी मिश्रा को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी शोएब ढेबर अब शहर छोड़कर फरार हो गया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और उसके निवास पर अब तक चार बार रेड की जा चुकी है, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

          शोएब ढेबर

          जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है और फरारी पर है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश लगातार जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है। पीडि़त आरबी मिश्रा ने बताया कि 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह विधायक कॉलोनी से वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद जब वे अपनी कार के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही इडिवर कार के चालक शोएब ढेबर ने लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मार दी। जब मिश्रा ने वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की नसीहत दी तो आरोपी ने बीच सड़क पर गाड़ी रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीडि़त ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

          जल्द होगी गिरफ्तारी

          तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने कहा कि अभी आरोपी अंडरग्राउंड है, लेकिन उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महावीर जयंती पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के...