हड़ताल में शामिल पांच पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

      Date:

      • पंजीयन पीवी सत्यापन और डीसीएस सर्वे की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर कलेक्टर के निर्देश से हुई कार्रवाई

          महासमुंद (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में किसानों से जुड़े राजस्व कार्यों में लापरवाही और निर्धारित कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर हड़ताल में शामिल पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। प्रशासन के अनुसार, संबंधित पटवारियों के कार्यक्षेत्र में पंजीयन पीवी सत्यापन और डीसीएस सर्वे की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके बाद पांचों पटवारियों के निलंबन के आदेश जारी किए गए।

          जारी आदेश के तहत बागबाहरा तहसील के भंगी राम ध्रुव, कमलेश डहरे और नीरज कुमार वर्मा को निलंबित किया गया है। वहीं, बसना अनुविभाग के तिलक राम चौधरी और सरायपाली अनुविभाग की दमयंती नायक पर भी कार्रवाई की गई है। सभी पांचों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related