मेडिकल कॉलेज की जमीन पर बने 37 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

      Date:

      सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। अंबिकापुर के गंगापुर में मेडिकल कॉलेज के लिए आबंटित 7 एकड़ जमीन पर वर्षों से चल रहे अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान 37 मकानों को तोडऩे की प्रक्रिया आरंभ की गई।

          मेडिकल कॉलेज

          मंगलवार सुबह प्रशासनिक अमला बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन कब्जाधारियों और आक्रोशित लोगों ने पथराव करते हुए विरोध किया। महिलाएं अपने घरों के बाहर रोती और हाथ जोड़ती नजर आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने कब्जाधारियों को बुलडोजर के सामने से हटाया, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। नोटिस देने के बावजूद मकान खाली नहीं किए जाने पर प्रशासन ने यह कदम उठाया। बता दें कि गंगापुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि पर लंबे समय से 37 लोगों का कब्जा था। पिछले सप्ताह ही सभी कब्जाधारियों को अंतिम नोटिस जारी किया गया था। कार्रवाई के दौरान अंबिकापुर एसडीएम फागेश सिन्हा, तहसीलदार उमेश बाज और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी अमोलक सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

          कब्जाधारियों ने किया पथराव

          कब्जाधारियों ने टीम और जेसीबी पर पथराव किया, जिससे जेसीबी का फ्रंट मिरर टूट गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें हटाया और प्रशासन ने मकानों को ढहाना शुरू किया। कार्रवाई से पहले कब्जाधारियों को अपना सामान निकालने का समय दिया गया।

          हाईकोर्ट से मिली मंजूरी के बाद कार्रवाई

          एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि कब्जाधारियों को बेदखली का नोटिस साल 2000 में जारी किया गया था। इसके बाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई और 2025 में सभी कब्जाधारियों के खिलाफ बेदखली का आदेश दिया गया। फिर भी उन्होंने हाईकोर्ट में पुन: याचिका डाली, जिसे खारिज किए जाने के बाद प्रशासन ने अंतिम नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू की।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...