Friday, February 6, 2026

अश्लील डांस मामले की प्रशासनिक जांच पूरी, सौंपी गई रिपोर्ट

Date:

  • एसडीएम पर नियमों की अनदेखी का आरोप, डांसर गिरफ्तार

गरियाबंद (AkhandBharatHNKP.Com)। देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम उरमाल में आयोजित 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम के दौरान हुए अश्लील डांस मामले की प्रशासनिक जांच पूरी कर ली गई है। अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है। कलेक्टर की फाइनल टिप्पणी के बाद यह रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए कमिश्नर को भेजी जाएगी। जांच अधिकारी ने स्वयं इसकी पुष्टि की है।

अश्लील डांसजांच में सामने आया है कि कार्यक्रम की अनुमति देने में नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। जांच अधिकारी ने आयोजन की अनुमति प्रक्रिया और कार्यक्रम के दौरान एसडीएम की उपस्थिति के उद्देश्य सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत जांच की। इस दौरान आयोजक मंडल के सदस्यों, कोटवार, सरपंच, पंच और मीडिया कर्मियों के बयान दर्ज किए गए। बयानों से स्पष्ट हुआ कि एसडीएम द्वारा 29 दिसंबर को आवेदन प्राप्त कर उसी दिन अनुमति प्रदान कर दी गई थी। आवेदन में जिस नरेंद्र साहू को अध्यक्ष बताया गया, उसे आवेदन के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। न तो पुलिस और तहसीलदार से प्रतिवेदन लिया गया और न ही भूमि स्वामी की सहमति प्राप्त की गई। जांच में यह भी सामने आया कि प्रतिवेदन मांगने और शामिल करने की प्रक्रिया केवल कागजों में दर्शायी गई थी। इसके अलावा, एसडीएम की आयोजन स्थल पर उपस्थिति और कार्यक्रम का आनंद लेने की पुष्टि भी बयानों से हुई है।

अब तक 15वीं गिरफ्तारी, डांसर मुचलके पर रिहा

मामले में पुलिस कार्रवाई भी जारी है। 8 जनवरी को प्रस्तुति देने वाली डांसर सुचित्रा जेना को गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा किया गया है। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि गिरफ्तारी धर्मशाला थाना क्षेत्र, जिला जाजपुर से की गई। देवभोग पुलिस ने पहले ही आयोजकों के खिलाफ धारा 296 एवं 3-5 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 14 आयोजकों को गिरफ्तार किया था। डांसर की गिरफ्तारी के साथ यह इस मामले में 15वीं गिरफ्तारी है।

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...