Wednesday, September 17, 2025

स्वदेशी सुरक्षा अभियान : विदेशी उत्पादों को नकार स्वदेशी अपनाएं : साव

डिप्टी सीएम स्वदेशी सुरक्षा अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल

Date:

स्वदेशी सुरक्षा अभियान

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दुर्ग में आयोजित स्वदेशी सुरक्षा अभियान एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने कोका- कोला, पेप्सी जैसी विदेशी पेय सामाग्रियों को नाली में बहाकर बहिष्कार का आव्हान किया। इस दौरान वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

https://dprcg.gov.in/post/1755873790/Raipur-Reject-foreign-products-adopt-indigenous-products-Shri-Arun-Sao

श्री साव ने कहा कि स्वदेशी सुरक्षा अभियान देश के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पहचान को जागृत करने का माध्यम है। भारत को विश्व गुरु और सोने की चिडिय़ा हमारे संस्कारों और स्वभाव के कारण कहा जाता है। स्वदेशी केवल उत्पादों का चयन नहीं, बल्कि हमारी आत्मा से जुड़ा विषय है। हम हजारों वर्षों से दुनिया को शिक्षा, आयुर्वेद, विज्ञान और संस्कृति देते आए हैं। यही हमारे संस्कार हैं। उन्होंने सर्वे भवन्तु सुखिन: के विचार की महत्ता बताते हुए कहा कि आज भी दुनिया को यदि कोई देश अपना परिवार मानता है, तो वह केवल भारत है। स्वदेशी सुरक्षा अभियान कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, जितेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र कौशिक, दिनेश पटेल और स्वदेशी सुरक्षा स्वावलंबन के संयोजक जगदीप पटेल सहित व्यापारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि व नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

स्वदेशी अपनाकर बनें आत्मनिर्भर

उप मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रमाण है। आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि वहां का हर नागरिक आत्मसम्मान के साथ खड़ा हो सकता है, तो भारत जैसे विशाल देश को भी स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। श्री साव ने कहा कि जब हमारे सैनिक सीमा पर माइनस डिग्री तापमान में देश की रक्षा कर रहे हैं, तो हमें भी अपने घरों में विदेशी वस्तुओं को प्रवेश न देकर देश की आंतरिक सुरक्षा में योगदान देना चाहिए। हमारे खान-पान, रहन-सहन पर विदेशी वस्तुओं ने मानसिक आक्रमण कर दिया है, जिसे हमें पहचानने की आवश्यकता है।

दीवाली में मिट्टी के दीयों का करें उपयोग

उन्होंने दीपावली पर स्थानीय कुम्हारों के बनाए दीयों और गणेश की मूर्तियों को प्राथमिकता देने की अपील की और कहा कि स्थानीय कलाकारों से खरीदी गई वस्तुएं न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखेंगी, बल्कि उनके परिवारों का भरण-पोषण भी करेंगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन की भूमिका को याद किया और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में स्वदेशी आंदोलन की बड़ी भूमिका रही। आज भी यही भावना देश को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बना सकती है। तन स्वदेशी, मन स्वदेशी, संस्कार स्वदेशी इन्हीं विचारों के साथ आगे बढऩे को कहा।

cow service campaign : संस्कृति और आत्मा से जुड़ा कार्य है गौ सेवा: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

Share post:

Popular

More like this
Related

असिस्टेंट प्रोफेसर के 700 पदों पर निकलेगी भर्ती

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में 16 साल...

शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी 50 लाख की अनुग्रह राशि

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी...