राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी में भर्ती, एज लिमिट 40 साल

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी ने जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट, स्टाफ नर्स, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर, जूनियर टेक्नीशियन समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट rgnau.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

          जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट 

          • 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा, संबंधित क्षेत्र में/बीएससी या समकक्ष डिग्री।
          • कंप्यूटर एप्लिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स, रिपेयरिंग एंड मेंटेनेंस में 5 साल का अनुभव।

          जूनियर अकाउंट ऑफिसर 

          • कॉमर्स में बैचलर डिग्री या बीबीए (फाइनेंस) या एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री।
          • संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव।

          फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर 

          • फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री। साथ में 5 साल स्पोर्ट्स एंड गेम्स/स्विमिंग/हॉकी/जिम्नास्टिक्स/वॉलीबॉल/बैडमिंटन/वेटलिफ्टिंग/टेनिस/टेबल टेनिस आदि यूनिवर्सिटी या स्टेट या नेशनल लेवल पर खेल का अनुभव हो।

          स्टाफ नर्स 

          • इंटरमीडिएट या सीनियर/हायर सेकेंडरी (10+2) या समकक्ष योग्यता के साथ जनरल नर्सिंग और मिडवाइफ का 3 साल का कोर्स किया हो।

          सिक्योरिटी इंस्पेक्टर 

          • बैचलर डिग्री के साथ संबंधित फील्ड में 3 साल का अनुभव।

          जूनियर टेक्नीशियन 

          • साइंस में बैचलर डिग्री (B.SC) या समकक्ष योग्यता या 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा। साथ में 2 साल का अनुभव।

          एज लिमिट 

          • पद के अनुसार अधिकतम 30-40 साल

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू

          सैलरी 

          • 35,000 – 60,000 रुपए प्रति माह

          फीस 

          • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए
          • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट rgnau.ac.in पर जाएं।
          • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
          • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
          • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करे।
          • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • फीस का भुगतान करें।
          • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जेल वार्ड में कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट, 2 जेल प्रहरी सस्पेंड

              सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। अंबिकापुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक गंभीर मामला...