रायगढ़।(AkhandBharatHNKP.Com) अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूज्य सदगुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा । जिसमे धार्मिक, सामाजिक , राजनैतिक, मीडिया ,व्यापारिक, प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े भक्तो सहित देश,राज्य व क्षेत्र की जनता कतारबद्ध होकर पूज्य सदगुरु जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
बनोरा की यह पावन भूमि गुरु शिष्य परम्परा के निर्वहन का गवाह बना। गुरु पूर्णिमा के दिन प्रातः से ही गुरु भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरु पूर्णिमा का यह पर्व गुरु शिष्य के मिलन का पूर्व माना जाता है । गुरु पूर्णिमा में देश के कई राज्यो एवम छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों से भक्त गुरु दर्शन के लिए आते है। देश भर के विभिन्न राज्यों शहरों से आने वाले अनुयाइयों के मद्देनजर प्रबंधन ने चाक चौबंद व्यवस्था की जिससे आगंतुकों को सहजता से गुरु दर्शन का लाभ मिला। एक दिन पूर्व आश्रम में श्रम दान के जरिए साफ सफाई की गई तेज वर्षा की स्थिति को देखते हुए वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया जिससे तेज वर्षा की स्थिति में बचाव हो सके।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजन
प्रातः 7:00 बजे: शक्तिपीठ ध्वज पूजन सफल योनि पाठ,के बाद प्रातः 7:30 बजे गुरुचरण पादुका पूजन एवं हवन, प्रातः 8:30 बजे सामूहिक आरती, प्रातः 9:00 बजे गुरूगीता का सामूहिक पाठ का किया गया । प्रातः 9:15 से अपराह्न 12:30 तक शिष्यों को बाबा प्रियदर्शी राम के दर्शन का लाभ मिला। अपराह्न 12:00 बजे से 4:15 बजे तक सामूहिक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा । सायं 4:45 बजे गुरु प्रियदर्शी राम के श्री मुख से सत्संग की अमृत वर्षा हुई। हजारों की संख्या में बुजुर्गों महिलाओं युवाओं बच्चों ने आशीर्वचन का श्रवण कर अमृत वर्षा का लाभ लिया।
ग्रामवासियों सहित सभी का मिला सहयोग
गुरु पूर्णिमा आयोजन के महोत्सव के मद्देनजर वाहन पार्किंग आगमन निकासी हेतु बेरीकेट्स लगाकर विशेष प्रबंध किया था ताकि ट्रेफिक जाम होने की वजह से भक्तो को परेशानी का सामना नही करना पड़े। पुलिस प्रशासन विद्युत विभाग नगर निगम डभरा के कार्यकर्ताओ समेत सहित ग्राम वासियों के सहयोग से चाक चौबंद व्यवस्था की गई। प्रवेश द्वार में पुलिस प्रशासन द्वारा कैंप लगाया गया था।
सदगुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी के साथ स्थानीय सांसद राधेश्याम राठिया राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा महापौर जीवर्धन चौहान जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान सहित देश भर के विभिन्न राज्यों ओडिसा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, के कोलकाता रेणुकूट वाराणसी सिंगरौली हाजीपुर रांची पटना आदर गढ़वा बोकारो जिले एवम छत्तीसगढ़ के जशपुर कोरिया कोरबा बिलासपुर जांजगीर चांपा मुंगेली शक्ति सारंगढ़ बिलाईगढ़ बलोदा बाजार अंबिकापुर रायपुर राजनांदगांव दुर्ग कबीरधाम बालोद खैरागढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही व अन्य जिले से आए हजारों की संख्या में अनुयायियों ने कतारबद्ध होकर आध्यात्मिक संत एवं सदगुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
आध्यात्मिक मूल्यों व मानवीय सेवा को समर्पित – विष्णु देव साय
सूबे के मुखिया विष्णु देव साय बनोरा पहुंचे और अपने गुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी को माला भेंट करते हुए चरण स्पर्श किया। प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व मंगल कामना करते हुए श्री साय ने कहा आध्यात्मिक मूल्यों व मानवीय सेवा को समर्पित अघोर गुरुपीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा न केवल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है, बल्कि यह समाजसेवा, शिक्षा व चिकित्सा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी सतत योगदान दे रहा है।
आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र- ओपी चौधरी
गुरु पूर्णिमा पर पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम से आशीर्वाद लेते हुए विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा आश्रम आध्यात्मिक चेतना महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ आश्रम स्थित उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के सम्मुख माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। संत प्रियदर्शी राम जी के दर्शन कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। चिकित्सा सेवा एवं शिक्षा के जरिए यह संस्था राष्ट्र निर्माण में सराहनीय भूमिका निभा रही हैं।
सभी भक्तो के साथ मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री ने पंगत में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया
प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरु पूर्णिमा पर कतार बद्ध होकर संत प्रियदर्शी राम जी के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद हासिल किया। गुरु शिष्य परम्परा का निर्वहन करते हुए पंगत में बैठकर कर प्रसाद ग्रहण किया।