परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी व पूज्य औघड़ संत श्री प्रियदर्शी राम जी।
मोहब्बतगंज,प्रयागराज(AkhandBharatHNKP.Com) जिनकी करुणा की छांव में अनेक जीवन संवर गए, उन अघोर मूर्ति परम पूज्य श्रद्धेय भैया जी का द्वितीय निर्वाण दिवस आगामी 19 जून 2026 शुक्रवार को प्रेरणा परमार्थ आश्रम, बाबा भगवान राम पाठशाला ट्रस्ट, मोहब्बतगंज, प्रयागराज में परम पूज्य औघड़ संत श्री प्रियदर्शी राम जी के पावन सान्निध्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
भैया जी का संपूर्ण जीवन परमार्थ और मानव सेवा को समर्पित रहा। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर आज भी श्रद्धालु मानवता की सेवा कर रहे हैं।
अघोर मूर्ति परम पूज्य श्रद्धेय भैया जी।
उनकी पुण्य स्मृति में परम पूज्य औघड़ संत श्री प्रियदर्शी राम जी के पावन सान्निध्य में समाधि पूजन, सामूहिक आरती, हवन व भजन-कीर्तन सहित विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
व्यवस्थापक मंडल ने इस शुभ अवसर पर प्रेरणा परमार्थ आश्रम प्रयागराज व इसकी समस्त शाखा एवं अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट, बनोरा, छत्तीसगढ़ की समस्त शाखाओं के सदस्य व पदाधिकारी, धर्म बंधुओं एवं माताओं को आमंत्रित किया है।
*कार्यक्रम का विवरण:*
– *प्रातः 7:00 बजे*: समाधि पूजा से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा
– *प्रातः 8:00 बजे*: सामूहिक आरती
– *प्रातः 8:30 बजे*: सामूहिक हवन
– *प्रातः 9:30 बजे*: भजन कीर्तन
– *दोपहर 12:00 से 3:30 बजे तक*: प्रसाद वितरण
– *सायं 4:30 बजे*: सत्संग
– *सायं 4:45 बजे*: आशीर्वचन ( परम पूज्य औघड़ संत श्री प्रियदर्शी राम जी के द्वारा )
