Friday, February 6, 2026

नि:शुल्क नेत्र शिविर: अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा में 137 मरीजो की नेत्र जाँच

Date:

बनोरा/ रायगढ़।(AkhandBharatHNKP.Com)।अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा (रायगढ़)  द्वारा  संचालित अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा , रायगढ़,छतीसगढ़ में 7 दिसंबर 2025 को आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में 137 मरीजो का नेत्र जाँच  डां. आर. के. अग्रवाल द्वारा किया गया ।

नि:शुल्क नेत्र शिविर

नि:शुल्क नेत्र शिविर में  50 मरीजो  को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया और  45 मरीज़ों का चश्मा बनने हेतु भेजा गया है जिसे अगले नेत्र शिविर में वितरित किया जाएगा । 36 मरीजो को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया । 23 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श दिया गया ।

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में  आयोजित 27 वें निःशुल्क शिविर में 2425 मरीजों को लाभ

विशेष : अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा  रायगढ़, छत्तीसगढ़ में  अगला नि:शुल्क नेत्र शिविर 4 जनवरी 2026 दिन-रविवार को आयोजित होगा ।

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...