नई दिल्ली (एजेंसी)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली की ओर से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (AIIMS NORCET 10) का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को होगा। वहीं मेन्स एग्जाम 30 अप्रैल 2026 को होगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग पास किया हो।
- उम्मीदवारों का भारतीय या राज्य के नर्सिंग परिषद से नर्स एवं मिडवाइफ के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
- 50 बेड वाले हॉस्पिटल में न्यूनतम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 30 साल
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
फीस
- सामान्य, ओबीसी : 3000 रुपए
- एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस : 2400 रुपए
- पीडब्ल्यूबीडी : निशुल्क
सैलरी
- वेतन बैंड 2 के अनुसार 9,300 – 34,800 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
एग्जाम पैटर्न
- जारी नहीं
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशयल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर Important Announcements में Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test(NORCET-6) पर क्लिक करें।
- नए पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- एप्लीकेशन फीस जमा करें।
- फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

