अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के इस प्लेटफार्म नंबर से होगी रवाना, यात्रियों को मिलेगी राहत

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी रायपुर से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी सुविधा शुरू की गई है। अब गाड़ी संख्या 18242 अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना होगी। यह नई व्यवस्था दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा लागू की गई है, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने की परेशानी से निजात मिलेगी।

          अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेसयात्री लंबे समय से इस ट्रेन को प्लेटफॉर्म-1 से चलाने की मांग की जा रही थी, ताकि स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ और आवागमन से बचा जा सके। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर को पत्र भेजा था। मंडल रेल प्रबंधक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन को प्लेटफॉर्म-1 से संचालित करने के निर्देश जारी किए।

          यात्रियों को होगा लाभ 

          इस फैसले से अंबिकापुर, दुर्ग और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को लाभ होगा। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और भारी सामान लेकर यात्रा करने वालों के लिए। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और समय की बचत सुनिश्चित करने वाली इस नई व्यवस्था पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया और यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...