BIG BREAKING: बिलासपुर में करोड़ों का सोना लूटा… और मिर्जापुर में खाई पुलिस की गोलियां

      Date:

          मिर्जापुर/बिलासपुर:(AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर के सराफा कारोबारी संतोष तिवारी को लूटकर भाग रहे बदमाशों का सफर यूपी के मिर्जापुर में खत्म हुआ। यूपी ATS और पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा। भागने की कोशिश में एक आरोपी हुआ ‘हाफ एनकाउंटर’ का शिकार। बिलासपुर पुलिस अब इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर वापस लाएगी।

          बिलासपुर

          छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से हुई 3.35 करोड़ रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस और लुटेरों के बीच शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। इस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे ‘हाफ एनकाउंटर’ के रूप में देखा जा रहा है।

          बिलासपुर पुलिस से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) और मिर्जापुर पुलिस ने घेराबंदी की थी। संदिग्ध गाड़ी का पीछा करने के दौरान लुटेरों ने पुलिस टीम पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ीं। उत्तर प्रदेश पुलिस आज (गुरुवार) इस पूरे मामले का प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक खुलासा करेगी।  आरोपियों को मिर्जापुर कोर्ट में पेश करने के बाद बिलासपुर पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर छत्तीसगढ़ लेकर आएगी। लुटेरों के पास से कितना सोना और कैश बरामद हुआ है, इसकी सटीक जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

          वारदात से मुठभेड़ तक का सफर

          यह पूरी घटना 17 फरवरी (मंगलवार) की रात की है, जब सरकंडा के राजकिशोर नगर में सराफा कारोबारी संतोष तिवारी को निशाना बनाया गया था। आरोपियों ने वारदात के लिए चोरी की बाइक और कार का इस्तेमाल किया था। बाइक अंबिकापुर के एक नगर सैनिक की थी, जिसे मैनपाट से चुराया गया था। वहीं, वारदात में शामिल इको वैन अकलतरा से चोरी की गई थी। पुलिस ने शहर के आउटर इलाके ‘उरतुम’ के पास से कारोबारी की लूटी हुई कार बरामद की, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपियों का रूट ट्रेस किया गया।

          एक पुराने सुराग ने खोल दी पूरी साजिश की परतें

          इस बड़ी लूट की गुत्थी सुलझाने में एक पुराने केस ने अहम भूमिका निभाई। बिलासपुर के ही एक होटल व्यवसायी से लूट की कोशिश करने वाले गिरोह के सदस्य गगनदीप बंसल (निवासी दिल्ली) को पुलिस ने हाल ही में अनूपपुर (MP) से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पाया कि गगनदीप के फरार साथी—विजय लाम्बा, आमीर और शकील—इस सराफा लूट में शामिल हो सकते हैं। दोनों केस की कड़ियों को जोड़ने पर पुलिस को लुटेरों के उत्तर प्रदेश की ओर भागने का ठोस सुराग मिला। बिलासपुर पुलिस की टीम मिर्जापुर के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपियों के ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ आने के बाद लूट की बड़ी रकम और सोने की बरामदगी की उम्मीद जताई जा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, 4 माह में निर्णय के निर्देश

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण...

              33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का मंत्री देवांगन ने किया लोकार्पण

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम...