वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल से लिया संन्यास

      Date:

          कोलकाता (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। रसेल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टीम से रिलीज कर दिया था और माना जा रहा था कि नीलामी में उन पर बड़ी बोली लग सकती है, लेकिन इस स्टार ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया है। आईपीएल के आगामी सत्र के लिए मिनी नीलामी अबु धाबी में 16 दिसंबर को होगी।
          37 साल के रसेल 2014 से केकेआर फ्रेंचाइजी का अभिन्न अंग रहे हैं, लेकिन अब वह टीम के साथ नई भूमिका में शामिल रहेंगे। रसेल केकेआर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे और उन्हें पावर कोच नियुक्त किया गया है। केकेआर द्वारा रसेल को रिलीज करने का फैसला हैरान करने वाला था, लेकिन अब उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। रसेल ने एक्स पर लिखा, मैं आईपीएल से संन्यास ले रहा हूं। आईपीएल का यात्रा शानदार रही, 12 वर्षों की यादें और केकेआर परिवार से काफी प्यार मिला। मैं दुनिया की अन्य लीग में अभी भी छक्के लगाऊंगा और विकेट लूंगा। सबसे अच्छी बात यह है कि मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं। आप मुझे नई भूमिका में देखेंगे। केकेआर के सहायक स्टाफ के तौर पर 2026 में पावर कोच। नया अध्याय, लेकिन वही ऊर्जा, हमेशा नाइट का हिस्सा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...