नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और उसके करीबी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से लौटने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया। एनआईए द्वारा इस मामले की जांच के बाद जिसमें यह स्थापित हुआ कि अनमोल ने 2020-2023 की अवधि के दौरान देश में विभिन्न आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने में नामित आतंकवादी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय रूप से सहायता की थी, मार्च 2023 में एनआईए ने अनमोल के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।
गौरतलब है कि अनमोल को अमेरिका ने मंगलवार को भारत डिपोर्ट कर दिया था। इसके बाद दिल्ली पहुंचते ही एनआईए ने उसे पकड़ लिया। अनमोल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी है। उसके खिलाफ कई राज्यों में गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। बता दें कि एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। 2022 में हुई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था। इसके अलावा, एनसीपी नेता नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें एक ईमेल मिला था जिसमें बताया गया कि अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से निकाल दिया गया।

अमेरिका से दिल्ली पहुंचते ही अनमोल बिश्नोई को एनआईए ने दबोचा
सलमान खान के घर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला के मर्डर का है आरोप
Date:
