आईसीसी : प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट प्लेयर्स के नामों का ऐलान

      लिस्ट में टीम इंडिया की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना का भी नाम

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्डकप 2025 खत्म होने के साथ ही अक्टूबर महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को लेकर प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट होने वाले खिलाडिय़ों के नामों का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने महिला के साथ पुरुष कैटेगिरी में भी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट होने वाले प्लेयर्स का नाम जारी किए हैं। महिला वनडे वर्ल्डकप 2025 में कई प्लेयर्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें जिन तीन खिलाडिय़ों को नॉमिनेट किया गया है उसमें एक नाम भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना का भी शामिल है।
          स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्डकप का खिताब जितवाने में बल्ले से काफी अहम भूमिका अदा की थी। मंधाना ने 9 मैचों में 54.25 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 434 रन बनाए थे, जिसमें एक शतकीय पारी भी देखने को मिली थी। मंधाना एक बार इस साल प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने में कामयाब हो चुकी हैं, वहीं अब दूसरी बार उनके पास इस अवॉर्ड को जीतने का मौका है। मंधाना के अलावा 2 और प्लेयर्स जिनके आईसीसी की तरफ से अक्टूबर महीने के लिए महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने के लिए नॉमिनेट किया गया है, उसमें साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर का नाम शामिल है। लौरा वोल्वार्ड्ट जहां महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर रहीं जिसमें उनके बल्ले से कुल 571 रन देखने को मिले। वहीं एश्ले गार्डनर भी बल्ले से 328 रन बनाने में कामयाब रहीं थी।

          पुरुष में तीन प्लेयर्स को किया गया नॉमिनेट

          आईसीसी अक्टूबर महीने के लिए मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किए गए प्लेयर्स की लिस्ट को देखा जाए तो उसमें साउथ अफ्रीकी टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सेनुरन मुथुसामी, पाकिस्तान के नौमान अली और अफगानिस्तान के राशिद खान का नाम शामिल है। सेनुरन मुथुसामी का पाकिस्तान के दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान देखने को मिला था, जिसमें मुथुसामी ने कुल 11 विकेट हासिल किए थे, इसके अलावा बल्ले से कुल 106 रन बनाए थे।

          आईसीसी रैकिंग : रोहित शर्मा बनें नंबर वन बल्लेबाज

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related