कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 : भारत के खेल जगत से जुड़ा एक और स्वर्णिम अध्याय – मुख्यमंत्री

      Date:

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव, खेल के क्षेत्र में नई ऊर्जा और हमारे खिलाडिय़ों की लगातार बढ़ती उत्कृष्टता का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को भारत के खेल इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय बताया और कहा कि यह हर भारतीय के सपनों को नया पंख देने वाला क्षण है।

          https://dprcg.gov.in/post/1764180654/Raipur-India-to-host-Commonwealth-Games-2030-–-Chief-Minister-Shri-Vishnudev-Sai-calls-it-another-golden-chapter-in-India-s-sports-world
          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलना करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों, जज्बे और जुनून का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा उत्साह की नई लहर लेकर आई है। यह अवसर देश के हर बच्चे, हर युवा और हर खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेल महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और यह मेज़बानी उसी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

          एक बार फिर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...