Friday, February 6, 2026

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 23 दिन में 7वीं वारदात

Date:

  • 28 वर्षीय ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, वाहन भी लूटा गया

फेनी (एजेंसी)। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश के दक्षिणी हिस्से चटगांव डिवीजन के फेनी जिले के दागनभुइयां इलाके में अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर चाकू से वार कर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद उसका ऑटोरिक्शा भी लूट लिया गया।

बांग्लादेशसमीर रविवार शाम करीब 7 बजे ऑटोरिक्शा लेकर घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 2 बजे जगतपुर गांव के एक खेत में स्थानीय लोगों ने उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दागनभुइयां थाने के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, हत्या में देसी हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह वारदात पूर्व नियोजित साजिश प्रतीत हो रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में पिछले 23 दिनों में हिंदू समुदाय के 7 लोगों की हत्या हो चुकी है। इससे पहले 5 जनवरी को नरसिंदी जिले में 40 वर्षीय हिंदू दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी।

जेल में बंद हिंदू गायक की इलाज के अभाव में मौत

इसी बीच, बांग्लादेश की एक जेल में बंद हिंदू गायक और सांस्कृतिक कार्यकर्ता प्रोलॉय चाकी की इलाज के अभाव में मौत हो गई। 11 जनवरी की रात करीब 9 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रोलॉय प्रसिद्ध सांस्कृतिक आयोजक और अभिनेता, दिवंगत लक्ष्मी दास चाकी के पुत्र थे। वे प्रतिबंधित आवामी लीग के जिला सांस्कृतिक सचिव भी रह चुके थे।

बांग्लादेश में हिंदू दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला, 18 दिन में छठे हिंदू की हत्या

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...