Saturday, February 14, 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2273 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI की ओर से सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2273 पदों पर भर्ती निकली है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 फरवरी थी जिसे 25 फरवरी 2026 तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत नियमित पद 2050 और बैकवर्ड के 223 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सर्कल वाइज वैकेंसी डिटेल्स

सर्कल का नामपदों की संख्या
अमरावती97
बेंगलुरु200
भोपाल97
भुवनेश्वर80
चंडीगढ़103
चेन्नई165
गांधीनगर194
गुवाहाटी68
हैदराबाद80
कोलकाता200
जयपुर103
लखनऊ200
महाराष्ट्र194
मुंबई मेट्रो143
नई दिल्ली76
तिरुवनंतपुरम50
कुल पदों की संख्या2,050

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष डिग्री।
  • मेडिकल इंजीनियरिंग / इंजीनियरिंग / CA कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • लोकल लैंग्वेज का नॉलेज होना चाहिए।

एज लिमिट

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 30 साल
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • जनरल (पीडब्ल्यूडी) : 10 साल की छूट
  • उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी, 1996 से 31 दिसंबर, 2004 के बीच होना चाहिए।

फीस

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए
  • एससी, एसटी, पीएच : नि: शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस

  • ऑनलाइन टेस्ट
  • स्क्रीनिंग
  • इंटरव्यू

सैलरी

  • 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल पोर्टल sbi.bank.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
  • अपने सिग्नेचर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • अब बेसिक डिटेल दर्ज करने के बाद फॉर्म को प्रिव्यू करें।
  • अब अन्य डिटेल्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • अब एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

Share post:

Popular

More like this
Related

कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे केंदई के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 5 घायल

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मोरगा चौकी क्षेत्रांतर्गत बीती रात करीब 12...