Saturday, February 21, 2026

छत्तीसगढ़ : सरकारी स्कूलों में शिक्षक की बड़ी भर्ती : 5000 पदों के लिए आवेदन जल्द

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक (विज्ञान – प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने वाला है। भर्ती प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (छ. व्यापम) को अधिकृत किया है। विभाग ने आवश्यक सभी दस्तावेज और प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिए हैं।

सरकार ने सीधी भर्ती 2023 की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, और अब यह नई भर्ती फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार यह भर्ती राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक कमी को पूरा करने के उद्देश्य से की जा रही है। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस कदम से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

राज्य की शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

इस भर्ती के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे पद शामिल हैं, जिससे विभिन्न योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, ध्यान देने योग्य है कि शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार 2621 बी.एड. अर्हताधारियों को सेवा समाप्त किया गया था। अब, डीएड अर्हताधारियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।

Share post:

Popular

More like this
Related