अग्निवीर वायु भर्ती 2027 के लिए आवेदन शुरू

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों को वायु सेना में चार साल के लिए सर्विस का मौका दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • इंटरमीडिएट (12वीं) गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा
          • या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।
          • साइंस स्ट्रीम के अलावा अन्य स्ट्रीम से 50% अंकों से 12वीं पास करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।

          शारीरिक योग्यता 

          टाइपपुरुषमहिला
          हाइट152.5 सेमी152 सेमी
          चेस्ट77-82 सेमी
          रनिंग7 मिनट में 1.6 किमी8 मिनट में 1.6 किमी
          पुश अप्स1 मिनट में 10 पुश अप्स
          सिट अप्स1 मिनट में 10 सिट अप्सडेढ़ मिनट में 10 सिट अप्स
          स्क्वैट्स1 मिनट में 20 स्क्वैट्स1 मिनट में 15 स्क्वैट्स

          एज लिमिट 

          • अधिकतम 21 साल

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • ऑनलाइन एग्जाम
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
          • फिजिकल टेस्ट

          फीस 

          • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी : 550 रुपए

          सैलरी 

          • पहले साल : 30,000
          • दूसरे साल : 33,000
          • तीसरे साल : 36,500
          • चौथे साल : 40, 000

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
          • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
          • IAF Agniveer Vayu 01/2027 का लॉगइन डैशबोर्ड खुल जाएगा।
          • अगर आप पहले वेबसाइट पर रजिस्टर्ड नहीं है, तो Register Here पर जाएं।
          • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
          • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
          • फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
          • इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

          पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...