नई दिल्ली (एजेंसी)। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की यूनिट करेंसी नोट प्रेस, नासिक, बीएनपीडी (देवास) और एसपीपीएच (हैदराबाद) के लिए 534 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 20 अप्रैल से 19 मई तय की गई है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 11 से 17 अप्रैल 2026 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
पद के अनुसार, सोशल वर्क या संबंधित क्षेत्र में डिग्री, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी में डिप्लोमा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री।
एज लिमिट
- सुपरवाइजर एंड असिस्टेंट : 18 – 30 साल
- क्लेरिकल पोस्ट : 18 – 28 साल
- जूनियर टेक्नीशियन : 18 – 25 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
फीस
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 200 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
- रिटन एग्जाम
- स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
सैलरी
- वेलफेयर ऑफिसर, सेफ्टी ऑफिसर : 29,740 – 1,3,000 रुपए प्रतिमाह
- सुपरवाइजर (सभी डिसिप्लिन) : 27,600 – 95,910 रुपए प्रतिमाह
- सेक्रेटेरियेट असिस्टेंट, आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइन) : 23,910 – 85,570 रुपए प्रतिमाह
- जूनियर ऑफिस असिस्टेंट : 21,540 – 77,160 रुपए प्रतिमाह
- जूनियर टेक्नीशियन(सभी ट्रेड्स के लिए) : 18,780 – 67,390 रुपए प्रतिमाह
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाएं।
- “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
- इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

