Friday, February 6, 2026

छत्तीसगढ़ : सहकारी बैंकों में हुई अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के आठ सहकारी बैकों और सोसायिटों में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। जारी निर्देश के अनुसार राज्य सरकार ने निरंजन सिन्हा को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि अभिनेष कश्यप (बॉबी) उपाध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर की गई है।
बिलासपुर जिले में रजनीश सिंह (पूर्व विधायक बेलतरा) को अध्यक्ष और रजनी साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरगुजा जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में रामकिशुन सिंह को अध्यक्ष और जगदीश साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दुर्ग जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में नरेश यदु उपाध्यक्ष होंगे, जबकि जगदलपुर में श्रीनिवास मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ : हाईकोर्ट ने खारिज की रेलवे की याचिकाएं, नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को मिली राहत

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...