अयोध्या में भगवान राम के स्वागत की तैयारी, 55 घाट में 28 लाख दीप प्रज्वलित होंगे

      Date:

          अयोध्या.भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या सज-धजकर तैयार हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह झांकियां हैं। कलाकार नृत्य कर रहे हैं। मराठी आर्टिस्ट ने सड़क पर शिवाजी का झंडा लहराया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है। आयोजन को खास बनाने के लिए CM योगी अयोध्या पहुंच गए हैं।

          देशभर से भक्त अपने भगवान का स्वागत करने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। पूरा माहौल राम मय हो चुका है। राम मंदिर में खास रंगोली बनाई गई, जिसमें रंग नहीं, बल्कि फूलों का इस्तेमाल हुआ है। तोरण द्वार बने हैं।

          दूसरी तरफ 28 लाख दीयों को एक साथ जलाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 55 घाट पर दीये बिछे हुए हैं। 30 अक्टूबर की शाम को तेल-बाती लगाने का काम पूरा होगा। इसके बाद दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related