बीजिंग। एजेंसी (AkhandBharatHNKP.Com)। चीन की विदेश मंत्रालय प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि जांगनान (अरुणाचल प्रदेश) हमारा हिस्सा है। बयान में कहा गया कि चीन ने भारत के अवैध तरीके से बसाए अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी है। मंगलवार को चीन का यह बयान भारतीय महिला पेम वांगजॉम थांगडॉक के साथ शंघाई एयरपोर्ट पर बदसलूकी के आरोपों के सवाल पर आया। चीन ने पेम के साथ बदसलूकी के आरोपों को भी नकार दिया है।

बता दे कि ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय महिला पेम ने आरोप लगाया था कि चीनी अधिकारियों ने उनके भारतीय पासपोर्ट को अवैध बताया था, क्योंकि उसमें जन्मस्थान के तौर पर अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ था। वह 21 नवंबर को लंदन से जापान जा रही थीं। इस कारण से शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर उनका 3 घंटे का ट्रांजिट में लिया गया था।इस आरोप पर चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा महिला के साथ कोई जबरदस्ती, हिरासत या परेशान करने जैसा व्यवहार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने महिला को आराम, पानी और खाने की सुविधा भी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
पीड़ित भारतीय महिला पेम ने भारत सरकार को बताया कि चीनी अधिकारियों ने बार-बार दबाव डाला कि वे चाइना ईस्टर्न की ही नई टिकट खरीदें और पासपोर्ट तभी लौटाया जाएगा। तीन घंटे परेशान होने के बाद पीड़ित भारतीय महिला पेम ने ब्रिटेन में मौजूद एक दोस्त की मदद से शंघाई में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उन्हें रात की एक फ्लाइट में बैठाकर शंघाई से बाहर निकलने में मदद की।
इस मुद्दे को बीजिंग के सामने उठाए
अरुणाचल प्रदेश की निवासी पीड़ित भारतीय महिला पेम ने भारत सरकार से मांग की है कि भविष्य में अरुणाचल प्रदेश के भारतीय नागरिकों को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े। वह इस मुद्दे को बीजिंग के सामने उठाए और इमिग्रेशन अधिकारियों और एयरलाइन स्टाफ पर कार्रवाई की मांग करे।

