
मुंबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से सन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। रविचंद्रन अश्विन ने लिखा- कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत होती है। आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय समाप्त हो रहा है, लेकिन कई विदेशी लीग में खेलने का मेरा समय शुरू हो रहा है।
रविचंद्रन अश्विन ने अपने ट्वीट में लिखा कि, खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में एक खिलाड़ी के रूप में मेरा समय शुरू हो रहा है। इतने सालों से मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया। आईपीएल और बीसीसआई का भी बहुत बहुत धन्यवाद, जिन्होंने अब तक मुझे जो कुछ भी दिया है। आगे जो भी है, उसका आनंद लेने और उसका पूरा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं। आर अश्विन के आईपीएल करियर की बात करें तो वह इस लीग में 16 सीजन में खेल चुके हैं। 16 सीजन में उन्हें कुल 220 मैचों में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 30.22 के औसत से 187 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट रहा और वह सिर्फ एक बार चार विकेट हॉल लेने में कामयाब हो सके। वहीं बल्लेबाजी में आर अश्विन के रिकॉर्ड की बात करें तो वहां उन्होने 833 रन बनाए और उनका हाईएस्ट स्कोर 50 रन रहा। इस लीग में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है।
चेन्नई के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चेन्नई के लिए खेलते हुए अश्विन ने 130 मैचों में 24.62 के औसत से 127 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर ड्वेन ब्रावो का नाम है, उन्होंने 130 मैचों में 154 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा का नाम आता है। उन्होंने 200 मैचों में 152 विकेट झटके हैं।
2025 में चेन्नई की टीम का हिस्सा थे
आईपीएल 2025 में रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। सीएसके ने मेगा ऑक्शन में अश्विन को 9.75 करोड़ में खरीदा था। हालांकि इस बार उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। आईपीएल 2025 में रविचंद्रन अश्विन को 9 मैचों में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए थे। सीएसके के अलावा अश्विन इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए भी खेले थे।
Cheteshwar Pujara : चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

