झारखंड में 13 और 20 व महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव

      दोनों राज्यों के परिणाम 23 नवंबर को

      Date:

      नई दिल्ली,(एजेंसी)। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा जबकि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा । इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

      48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे

          चुनाव आयोग ने 16 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा सीटों में होने वाले चुनाव में केरल की वायनाड सीट पर 13 नवंबर और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, 47 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इन सभी सीटों के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार राज्य में दो चरणों में ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण के वोट 13 नवंबर को डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्र 04 नवंबर, 2024 तक वापस लिए जा सकेंगे। महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...