CM Attack : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला

      विपक्ष का चौतरफा हमला, आरोपी पकड़ाया

      Date:

          CM Attack

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री आवास पर जनसुवाई के दौरान CM Attack मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने खुलेआम हमला कर दिया। उसने सीएम गुप्ता को थप्पड़ मारे और उनके बाल खींचे। इस घटना के बाद सियासत तेज हो गई है। इस तरह सीएम पर हुए हमले की विपक्षी दलों ने निंदा की है, लेकिन साथ ही तंज भी कसा है।

          दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। CM Attack  मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है? भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीएम गुप्ता पर लगभग 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने हमला किया है। जानकारी मिली है कि जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री गुप्ता को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को पकड़ लिया है। हमलावर को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

          हमला बेहद निदंनीय : अरविंद केजरीवाल

          दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि CM Attack मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों। वहीं आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

          राजकोट का रहने वाला है आरोपी

          दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है और बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। जनसुनवाई के दौरान मौके पर मौजूद अंजलि ने कहा, यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज़ उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है… मैं वहीं थी… वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया।

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

              नई दिल्ली (एजेंसी)। बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप-हेड, टेरिटरी...

              भारत सरकार टकसाल में 94 वैकेंसी, सैलरी 95 हजार से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया गवर्नमेंट मिंट (भारत सरकार टकसाल)...