Saturday, February 7, 2026

मनरेगा में भ्रष्टाचार पर प्रहार, वीबी जी राम जी योजना से बदलेगा ग्रामीण भारत

Date:

  • गांव मजबूत तो देश मजबूत, कोरबा में गूंजा विकसित भारत-जी रामजी का संकल्प

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मनरेगा के अंतर्गत वर्षों से चले आ रहे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने और ग्रामीण श्रमिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा वीबी जी राम जी योजना लागू की गई है। योजना की जानकारी आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए जिला स्तरीय सम्मेलन (जन-जागरण अभियान) का भव्य आयोजन टी.पी. नगर स्थित आशीर्वाद भवन में किया गया।

वीबी जी राम जी योजनाइस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला प्रभारी अनिल केसरवानी, सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, जोगेश लांबा, नरेन्द्र देवांगन, पवन गर्ग, अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा ने किया। सम्मेलन के अंत में उपस्थित जनसमूह ने वीबी जी राम जी योजना को जन-जन तक पहुंचाने, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा ग्रामीण श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने का संकल्प लिया।

ग्राम विकास से ही राष्ट्र का विकास

बिलासपुर संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने वीबी जी राम जी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जब ग्राम विकसित होगा, तभी राज्य और राष्ट्र विकसित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता, निगरानी और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर वीबी जी राम जी योजना को अधिनियम के रूप में लागू किया है। इस योजना के माध्यम से मनरेगा की कमियों को दूर कर अधिक रोजगार के अवसर, कार्य दिवसों में वृद्धि और श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल रोजगार सृजन तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रमिकों को सम्मान, समय पर मजदूरी और विकास प्रक्रिया में उनकी भागीदारी की गारंटी देती है।

2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान 

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वीबी जी राम जी योजना इस लक्ष्य की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...