दुकानदारों की रोजी-रोटी पर हमला बर्दाश्त नहीं : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

      Date:

      • बालको प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने किया हस्तक्षेप

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बालकोनगर क्षेत्र में वर्षों से अपनी आजीविका चला रहे छोटे दुकानदारों और ठेले-गुमटी संचालकों को हटाने के नोटिस के खिलाफ कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। बालको प्रबंधन की कथित मनमानी से सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी पर मंडराते संकट को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समक्ष पीडि़त दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा, जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्णायक हस्तक्षेप किया।

          बालकोनगर

          बालकोनगर क्षेत्र में पान ठेला, साइकिल रिपेयर, मोची, नाई, रजाई-गद्दा निर्माण, चाट, फल-सब्जी विक्रेता सहित अन्य छोटे व्यवसायी वर्षों से अपने पारंपरिक व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि बालको प्रबंधन द्वारा इन दुकानदारों को व्यवसाय स्थल खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर सीधा खतरा उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में बालको प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। आरोपों के अनुसार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण, बिना आवश्यक अनुमति के प्लांट विस्तार, पिछले 40-45 वर्षों से आम जनता द्वारा उपयोग की जा रही सार्वजनिक सड़कों को बंद करना, इंदिरा मार्केट क्षेत्र की नाली एवं ड्रेनेज व्यवस्था को बाधित करना तथा जी-9 परियोजना क्षेत्र में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करते हुए पेड़ों की कटाई की जा रही है।

          बालकोनगर

          इन मुद्दों को लेकर जयसिंह अग्रवाल बालको नगर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में छोटे दुकानदारों, श्रमिकों और आम नागरिकों की मौजूदगी में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बालको प्रबंधन की यह कार्रवाई अमानवीय, गैरकानूनी और गरीब-विरोधी है। दशकों से मेहनत कर रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों को उजाडऩा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर दुकानदारों और आम जनता के साथ खड़ी है।

          बालकोनगर

          इस अवसर पर बालको चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुमेर डालमिया, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह एवं विकास सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान एवं नत्थूलाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, बसंत चंद्रा, ए.डी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, बालको नगर के अनेक पार्षद सहित 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता, छोटे दुकानदार और आम नागरिक उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह बालको नगर के नागरिकों, श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

          निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल व ऐश डाइक क्षेत्र का किया निरीक्षण

          पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जी-9 परियोजना क्षेत्र, दोंदरो साइड अंतिम छोर स्थित स्टॉप डैम के पास निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल तथा ऐश डाइक क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी, प्रक्रियागत खामियां और संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐश डाइक से बेल्गिरी नाला में राखड मिश्रित पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका उपयोग स्थानीय बस्ती के लोग निस्तारी एवं पशुओं के लिए करते हैं।

          सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक जनआंदोलन करेगी कांग्रेस

          पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि बिना वैधानिक अनुमति, पर्यावरणीय स्वीकृति और प्रशासनिक मंजूरी के कोई भी निर्माण कार्य स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि छोटे दुकानदारों को जबरन हटाने या सार्वजनिक सुविधाओं से छेड़छाड़ की गई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक जनआंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी उद्योग कानून से ऊपर नहीं है और विकास के नाम पर गरीबों की रोजी-रोटी छीनने नहीं दी जाएगी।

          बालको प्रबंधन कानून, संविधान और प्रशासन को दे रहा खुली चुनौती : पूर्व मंत्री जयसिंह

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...